युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
कोतवाली भीटी क्षेत्र में एक युवक पर कथित जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई औपचारिक शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुकेरीपुर निवासी युवक दिपांशु तिवारी पर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि युवक अपने कार्य से रामपुर गिलंट क्षेत्र गया हुआ था, जहां रास्ते में 8-10 लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। घटना के बाद 102 एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले भीटी लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
भीटी पुलिस का कहना है कि यदि पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी जाती है तो मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और परिवारजन उपचार में जुटे हैं।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *