पंचायत सहायक भर्ती पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद की आलापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझनपुर/मूसेपुर में पंचायत सहायक भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी कर एक विशेष अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी का प्रपत्र पंचायत भवन पर पहचान के समय संदिग्ध परिस्थितियों में नष्ट कर दिया गया, जिससे वह चयन प्रक्रिया से बाहर हो गया। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है।


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, उसके विरुद्ध पूर्व में गंभीर आरोप दर्ज हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में उसकी संभावित नियुक्ति से पंचायत की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है।


शिकायत में यह आशंका भी जताई गई है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो पंचायत से जुड़े अभिलेखों में छेड़छाड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच के संकेत मिले हैं। गांव में चर्चा है कि जांच आगे बढ़ने पर और भी तथ्य सामने आ सकते हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *