अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के मामले में कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित डॉ. तेजप्रकाश वर्मा निवासी रसूलाबाद हौजपट्टी के अनुसार वह अपनी निजी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, तभी गांव के ही चन्द्रशेखर सिंह, विकास सिंह और सुशीला सिंह द्वारा बार-बार कार्य में बाधा डाली जा रही थी।
आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को निर्माण स्थल पर रखी सामग्री के पास पानी भर दिया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार तथा मारपीट की धमकी दी गई।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि पीड़ित की पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




