मकान में ग्रिल तोड़कर चोरी, चार दिन बाद भी नही दर्ज हो सका मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैरमपुर बरवा निवासी लालबहादुर वर्मा के मकान में अज्ञात चोरों द्वारा ग्रिल तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में अकबरपुर कोतवाली में बीते छह तारीख को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।


पीड़ित के अनुसार वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और 4 कट्टा चावल, एक इनवर्टर बैटरी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उसे पड़ोसियों द्वारा फोन पर दी गई, जिसके बाद वह घर लौटा तो चोरी का पता चला।


पीड़ित का आरोप है कि उसने घटना की लिखित तहरीर अकबरपुर कोतवाली में दे दी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिससे पीड़ित में रोष व्याप्त है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *