उत्तर प्रदेश की बेटी कांती राठौर ने जीता गोल्ड मेडल

Spread the love

एडीजे महेश चंद्र वर्मा अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स 2024-25 के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित

अवधी खबर संवाददाता

लखनऊ। हार कर लौटने का हुनर मुझमें नहीं है, ऐसे घबरा जाऊं वो जिगर मुझमें नहीं है, निकला हूं तलाश में तो उसको पाना हैं, बिन पाए लौट जाऊँ ये सबर मुझमें नहीं हैं। किसी शायर की यह लाइन वास्तव में एडीजे महेश चंद्र वर्मा व कांति राठौर और खिलाड़ी मोहम्मद नाइफ के उपलब्धि पर चरितार्थ कर रही। इन सब के उपलब्धि से वर्तमान में तैयारी कर रहें उन युवाओं को एक सीख मिलेंगी। चंडीगढ़ में आयोजित वर्ष 2024 -25 के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की कांती राठौर ने 200 मीटर की महिला दौड़ में सिल्वर गोल्ड मेडल प्राप्त किया हैं। वर्तमान में कांति राठौर रामपुर के खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत हैं।

इसके पहले उत्तर प्रदेश के मोहम्मद नाइफ ने भी ओपेन कैटेगरी हैमर थ्रो में रजत पदक विजय प्राप्त कर चुके हैं। मौजूदा समय में मोहम्मद नाइफ बस्ती जनपद के राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में तैनात एडीजे महेश चंद्र वर्मा को भी अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स 2024-25 के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया हैं। चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज सेवा एथलेटिक्स 2024-25 प्रतियोगिता के लिए बलिया जिले के एक मात्र एडीजे महेश चंद्र वर्मा ने ही प्रतिभाग किया हैं।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *