
भीटी अंबेडकरनगर। महरुआ थाने में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह उप निरीक्षक शैलेंद्र मणि द्विवेदी तथा उप निरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी राजस्व कर्मी हल्का लेखपाल कानूनगो मौजूद रहे तथा महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह द्वारा समाधान दिवस में आए हुए सभी पीड़ित फरियादियों की फरियाद को गंभीरता से सुनते हुए तीन प्रार्थना पत्र का तत्काल निस्तारण करवाया गया और चार शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को मामले का जल्द ही निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आई थी सभी राजस्व विभाग संबंधित थी।





