अयोध्या में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, करुणाकर पांडे ने 10 हजार महिलाओं व छात्राओं को किया सम्मानित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या जनपद में आध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के शुभारंभ से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और धार्मिक उत्साह के बीच यह यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही।


274 विधानसभा बीकापुर के प्रमुख समाजसेवी एवं संभावित प्रत्याशी करुणाकर पांडे उर्फ बब्बू भैया ने इस अवसर पर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं एवं हाई स्कूल में टॉप करने वाली छात्राओं को 10 हजार की संख्या में साइकिल, सिलाई मशीन और साड़ियां वितरित कर इतिहास रच दिया। इस पहल से न केवल महिलाओं का सम्मान बढ़ा, बल्कि छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन भी मिला।


श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 23 फरवरी को प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक होगा, जबकि 2 मार्च 2026 को हवन एवं भव्य भंडारे का आयोजन निर्धारित है।
यह धार्मिक आयोजन 274 विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के श्री परशुराम मंदिर, ग्राम कुंडौली, पोस्ट मजनावां (निकट संजय गंज बाजार) में संपन्न हो रहा है। कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य इंद्रेश कौशिक जी महाराज, श्री कामाख्या धाम द्वारा किया जाएगा।


इस पुण्य अवसर पर करुणाकर पांडे के माता-पिता, श्रीमती मीरा देवी एवं श्री राकेश कुमार पांडे मुख्य यजमान की भूमिका में रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की उपस्थिति भी सुनिश्चित है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *