कब्रिस्तान की जमीन न होने से बढ़ा विवाद, प्रशासन की सूझबूझ से शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सुपुर्द-ए-खाक

Spread the love

अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर मजरे मलवनिया का मामला

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जैतूपुर मजरे मलवनिया में शनिवार, 28 मार्च को सुन सुन अली (70) पुत्र वज़ीर अली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।निधन के बाद शव को दफनाने को लेकर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ग्राम सभा में कब्रिस्तान की भूमि उपलब्ध न होने की बात सामने आई।

मामले की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद भीटी के नायब तहसीलदार कौशल कांत मिश्रा और महरुआ थाना अध्यक्ष महेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए संभावित विवाद को शांत कराया। नायब तहसीलदार ने मृतक के खेत के समीप स्थित ग्राम समाज की भूमि पर परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाकर अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) की व्यवस्था कराई,

जिससे बड़ा बवाल टल गया।मृतक के पुत्र सलमान ने नायब तहसीलदार से ग्राम सभा में स्थायी कब्रिस्तान की भूमि चिन्हित कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।मौके पर ग्राम प्रधान राधेश्याम दूबे, पूर्व प्रधान संजय सिंह राणा, प्रधान गोविंद कुमार सोनी रामनगर, कानूनगो अभिनाश त्रिपाठी, वरिष्ठ लेखपाल कालिका प्रसाद उपाध्याय, लेखपाल उमेश चौहान, लेखपाल धर्मेंद्र राणा, देवनारायण, अनुराग श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, संजय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *