54 नर्सिंग ऑफिसर्स के आने से मरीजों को मिलेगा काफी सहूलियत
अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से नवचयनित नर्सिंग ऑफिसर महिला एवं पुरुष के औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा 22 मार्च को 10:00 बजे नियुक्ति पत्र वितरण करना सुनिश्चित हुआ है। इस तिथि एवं समय पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अंबेडकर नगर के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में 22 मार्च को पूर्वाहन 10:00 से मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में लगभग 255 नर्सिंग स्टाफ की तैनाती होना चाहिए लेकिन उनके सापेक्ष कुल 79 नर्स ही तैनात है। लेकिन अब 56 नर्सिंग ऑफिसर्स में से 54 नर्सिंग के आ जाने से यह संख्या 133 हो जाएगी। काफी दिनों से राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की मांग की जा रही थीं।
हालांकि यह संख्या अभी भी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन 54 नर्सिंग ऑफीसरों के आ जाने से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की देखभाल के लिए काफी सहूलियत होगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी ने दी ।





