रक्तदान महादान, एक दान से बचते हैं कई जीवन” – आकाश गुप्ता

Spread the love

देव इंद्रावती महाविद्यालय में NSS शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता व रक्तदान पर जोर

अम्बेडकरनगर (कटेहरी)। देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में चारों इकाइयों के स्वयंसेवक लक्ष्य गीत गाते हुए अपने-अपने चयनित गांव—नीनामपुर, डिहवा, प्रतापपुर और अंकरीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

स्वयंसेवकों ने रंगोली के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया और लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की।द्वितीय सत्र में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. राणा रणधीर सिंह, निर्देशिका डॉ. रंजना सिंह, सचिव राजेश सिंह और प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी, अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। “ब्लड मैन” के नाम से प्रसिद्ध आकाश गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके एक दान से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि वह अब तक नौ राज्यों में 54 बार रक्तदान कर चुके हैं।कार्यक्रम में जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. सर्वेश कुमार ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है। वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरमैन संध्या सिंह ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से मानवता की सच्ची सेवा की जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान जूही रानी ने सरस्वती वंदना तथा शतरूपा और प्रीति गुप्ता ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम अधिकारियों व शिक्षकों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, बैज अलंकरण एवं तिलक कर स्वागत किया गया। अंत में अतिथियों को रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बीरबल शर्मा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. सुधीर पांडेय सहित प्राध्यापकगण डॉ. रवि सिंह राणा, डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉ. बलकरण यादव, डॉ. विजय शंकर पांडे, प्रमोद मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, डॉ. मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेजभान मिश्र ने किया।


Spread the love

Related Posts

अलविदा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ईद को लेकर महरुआ पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

Spread the loveपैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुम्मे…


Spread the love

भागवत कथा का षट् दिवस: श्रद्धा, भक्ति और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीमद्भागवत कथा के पावन षट् दिवस पर आयोजन विशेष रूप से भव्य और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। भागवत अमृत पान के इस दिव्य…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *