बासंतिक नवरात्र के पावन पर्व पर टांडा में दुग्धाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा,अंबेडकरनगर। बासंतिक नवरात्र के प्रथम दिवस पर नव संवत्सर 2083 विक्रमी के स्वागत में नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में पतित पावनी मां सरयू की 21551 दीपों से महा आरती, दुग्धाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुण्य सलिला मां सरयू की पवित्र जलधारा में नाव पर स्थापित मंच पर शाम 5:30 बजे से ज्योतिषाचार्य पुरोहित पंडित राकेश मिश्रा ने यजमान दंपतियों अंशुल अग्रवाल , सरदार त्रिलोक सिंह,दिनेश नारायण सिंह को संकल्प कराकर विधि विधान से पूजन कराया।

दुगधाभिषेक, चुनरी अर्पित किया गया। वैदिक मंत्रों और मंगलाचरण के सस्वर वाचन से संपूर्ण वातावरण गुँजायमान हो उठा। टांडा नगर और आसपास के गांव से बड़ी संख्या में आए हुए पुरुषों ,महिलाओं और बालक ,बालिकाओं के जनसमूह ने श्रद्धा,आस्था और हर्षोल्लास के साथ अपने घरों से सजाकर लाई गई आरती से मां सरयू की आरती की। भक्ति और श्रद्धा के बीच गोधूलि बेला में स्वस्तिवाचन के साथ प्रज्वलित महा आरती के दीपों से अलौकिक और नयनाभिराम दृश्य उपस्थित हो रहा था।

शंखनाद और घँटे घड़ियाल की ध्वनि के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने महा आरती और दीप दान किया।पुण्य सलिला श्री सरयू नदी की जलधारा में झिलमिलाते दीपों से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि नव संवत्सर का स्वागत करने के लिए संपूर्ण सृष्टि उत्सुक और प्रसन्न है । कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं, श्री दुर्गा की पताकाओं और विद्युत बल्बों से सजाया गया था। मां दुर्गा और ओम अंकित ध्वज लहरा रहे थे तथा गंगा समग्र,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति आदि द्वारा शुभकामना पट्ट लगाए गए थे। महा आरती की व्यवस्था में आनंद कुमार अग्रवाल,बजरंगी लाल सोनी, राकेश कुमार अग्रवाल, अनिल सिंह,अनिरुद्ध अग्रवाल, दीपक केडिया, आकाश शाह, दिनेश कश्यप, राजेश कुमार साहू, संतोष कुमार अग्रवाल, राकेश कनौजिया, मनोज सोनी, आकाश शाह, अखिल कपूर, सुनील सोनी, पप्पू यादव, प्रतिभा सिंह, वैशाली सिंह, हर्षिता, अनुष्का सिंह, जयप्रकाश यादव, काशीनाथ मिश्रा, सत्येंद्र आर्य आदि तत्परता से लग रहें।

समिति के महामंत्री दिनेश नारायण सिंह ने महा आरती और दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को नव सम्वत्सर की शुभकामना दी और नदियों की शुद्धता, पवित्रता और अविरलता को बनाए रखने का संकल्प कराया। अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रवाल ने सभी सहयोगियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों,नगर पालिका परिषद के कार्मिकों को धन्यवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया।


Spread the love

Related Posts

रक्तदान महादान, एक दान से बचते हैं कई जीवन” – आकाश गुप्ता

Spread the love

Spread the loveदेव इंद्रावती महाविद्यालय में NSS शिविर के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता व रक्तदान पर जोर अम्बेडकरनगर (कटेहरी)। देव इंद्रावती महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…


Spread the love

अलविदा नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ईद को लेकर महरुआ पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Spread the love

Spread the loveपैदल गश्त कर लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा, भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में रमजान के आखिरी जुम्मे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *