अवधी खबर संवाददाता
अयोध्या। अयोध्या धाम की पावन धरती पर ग्रामसभा सरायरासी में आयोजित राम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर भक्ति, आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और राम कथा का रसपान कर भाव-विभोर हो गए।स्वामी गोविन्द देव गिरी महाराज के श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की कथा सुनकर उपस्थित जनसमूह पूरी तरह भक्ति में डूब गया।
कथा के दौरान वातावरण राममय हो गया और श्रद्धालु जयकारों से गूंज उठे।इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इनमें भूपेन्द्र चौधरी (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा), चंपत राय (महासचिव, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र), सतीश गौतम (सांसद, अलीगढ़), अंगद सिंह (एमएलसी, बाराबंकी), रमाशंकर सिंह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अंबेडकरनगर), विजय विक्रम सिंह (सदस्य, पूर्वांचल विकास बोर्ड) सहित अनेक संत-महंत और धर्माचार्य शामिल रहे।कार्यक्रम में विभिन्न आश्रमों और मंदिरों से आए महंतों एवं आचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों एवं संतों का आयोजन समिति द्वारा स्वागत और आभार व्यक्त किया गया।आयोजकों ने बताया कि यह राम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन के हृदय में राम नाम की ज्योति प्रज्वलित करने का माध्यम बन रही है।“जहां राम का नाम लिया जाता है, वहां सुख और शांति स्वतः ही विराजमान हो जाती है।”श्रद्धालुओं का स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद इस आयोजन को निरंतर भव्यता प्रदान कर रहा है।




