वंदे मातरम चौक बनाने की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।वंदे मातरम गीत की 151वीं वर्षगांठ तथा 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ की सुल्तानपुर इकाई ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिलाधिकारी कार्यालय के सामने तिकोनिया पार्क के निकट स्थित चौराहे को “वंदे मातरम चौक” घोषित किया जाए।ज्ञापन में कहा गया कि इस पहल से आने वाली पीढ़ी को वंदे मातरम गीत के महत्व से परिचित कराया जा सकेगा और देश के शहीदों के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।संगठन ने यह भी प्रस्ताव रखा कि चौराहा घोषित होने के बाद वहां शहीदों के चित्र, तिरंगा ध्वज, यातायात संकेतक, भारत माता की प्रतिमा तथा वंदे मातरम गीत की पट्टिका स्थापित कर उसे आकर्षक और प्रेरणादायक बनाया जाएगा।

इस दौरान जिला महामंत्री सचिन पांडे, मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता रमेश महेश्वरी, कथा वाचक दिनेशानंद महाराज, राकेश सिंह दद्दू, राजेश पाठक, शनि मिश्रा, सुजीत कसौधन, शुभम दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर टांडा के विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की…


Spread the love

खेत से चोरी हुए सोलर पैनल मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveसात सोलर पैनल, पिकअप वाहन व रिंच बरामद अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने करमपुर गांव में चार माह पूर्व खेत से चोरी हुए सोलर पैनल…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *