अवधी ख़बर संवाददाता
अयोध्या (प्रियंका वर्मा)।वर्चस एकेडमी द्वारा अयोध्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। संस्थान ने अपने कोर्स और सुविधाओं को लेकर छात्रों व अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रचार सामग्री जारी की है। इस संस्था का उद्घाटन मुख्य अतिथि में राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा और बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचन्द्र के द्वारा किया गया।
जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर महाराज के कृपापात्र स्वामी हरिनारायण आचार्य जी महाराज, अयोध्याधाम एवं चिकित्सा अधिकारी डा. विवेक तिवारी जी ने आशीर्वाद दिया।इस संस्थान की शुरुआत डॉ अम्बरीश एम. डी. आयु.,गोल्ड मेडलिस्ट,चिकित्सा चिकित्सा विज्ञान,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, सतीश भूतपूर्व वायुसेना अधिकारी और निखिल के द्वारा किया गया। इस दौरान आए हुए अतिथियों का संस्थान के लोगों ने स्वागत सम्मान किया।
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहाँ नीट, आईआईटी जेईई, बीएससी नर्सिंग, क्यूट सहित कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए फाउंडेशन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।यह संस्थान का कैंपस अयोध्या के साकेतपुरी रोड, देवकाली बाईपास के पास स्थित है, जो छात्रों के लिए आसानी से पहुंच योग्य बताया जा रहा है।एकेडमी प्रबंधन का कहना है कि अनुभवी शिक्षकों की टीम कोटा,महाराष्ट्र,लखनऊ,प्रयागराज,वाराणसी है।
यहाँ आधुनिक शिक्षण पद्धति और नियमित टेस्ट सीरीज के माध्यम से छात्रों को उच्च स्तर की तैयारी कराई जा रही है साथ ही, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रवेश सम्बंधित 5 अप्रैल को निःशुल्क छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जा रही है तथा नई बैच 10 अप्रैल से प्रारंभ होगी।
स्थानीय स्तर पर इस पहल को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।



