अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार भेजे गए जेल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मंगलवार को एक और नामजद आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब 3:30 बजे अधिवक्ता प्रभात मिश्रा अपने गांव समंथा से अकबरपुर जा रहे थे।

इसी दौरान महरुआ थाना क्षेत्र के तरसावा गेट के पास कुछ हमलावरों ने उनकी कार रोक ली और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रभात मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के संबंध में अधिवक्ता पंकज पांडेय की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने 11 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने रविवार को विशाल तिवारी, जिलाजीत और चंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मंगलवार को घटना में शामिल एक और नामजद आरोपी इंद्रजीत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महरुआ थानाध्यक्ष का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *