अधिवक्ता पर जानलेवा हमले में 4 आरोपी जेल, पुलिस कड़ियां जोड़कर बाकी के बेहद करीब

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अधिवक्ता प्रभात मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तेजी से कड़ियां जोड़ते हुए उनके बेहद करीब पहुंच चुकी है। हालांकि, फिलहाल आज किसी नए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।


बताया जाता है कि बीते शनिवार शाम करीब 3:30 बजे अधिवक्ता प्रभात मिश्रा अपने गांव समंथा से अकबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान महरुआ थाना क्षेत्र के तरसावा गेट के पास हमलावरों ने उनकी कार रोक ली और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना के संबंध में अधिवक्ता पंकज पांडेय की तहरीर पर महरुआ पुलिस ने 11 नामजद व आधा दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को विशाल तिवारी, जिलाजीत और चंद्रजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद मंगलवार को एक और नामजद आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस प्रकार अब तक कुल चार आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।


महरुआ थानाध्यक्ष के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर कड़ियां जोड़ते हुए फरार आरोपियों के बेहद करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की इस सक्रियता से यह संकेत मिल रहा है कि मामले में जल्द ही पूरी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *