पत्रकार पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन,अवैध तेल बिक्री मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

Spread the love

बस्ती। जनपद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर अवैध रूप से बड़े-बड़े ड्रमों और कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल बेचे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस अवैध गतिविधि का कवरेज करने गए पत्रकार के साथ मारपीट और अभद्रता की गई, जिसके बाद जिले के पत्रकारों में भारी रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 की रात लगभग 08:12 बजे पत्रकार वैदिक द्विवेदी उर्फ दीपक दुबे, दुबखरा स्थित ‘भारत पेट्रोल पंप’ पर पहुंचे थे। वहां खुलेआम नियमों का उल्लंघन करते हुए बड़े ड्रमों में ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल/डीजल) भरा जा रहा था, जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक और गैरकानूनी है।


जब पत्रकार ने इस अवैध कार्य का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वहां मौजूद करुण सिंह (पुत्र स्वर्गीय जय प्रकाश सिंह) और अन्य लोगों ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की। आरोप है कि यह हमला अवैध गतिविधियों को छिपाने और पत्रकारों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से किया गया।


इस घटना के विरोध में ‘राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित मांगें की गई हैं:
संबंधित पेट्रोल पंप की तत्काल जांच कर अवैध बिक्री पर रोक लगाई जाए। दोषी पाए जाने पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस निरस्त किया जाए। पत्रकार के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।
जनपद के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी अभियान चलाकर ऐसी अवैध गतिविधियों को रोका जाए।
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि ड्रमों में तेल की इस तरह बिक्री पेट्रोलियम नियम 2002, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 और अग्नि सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। पत्रकारों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले में कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *