अयोध्या धाम में राममय हुआ वातावरण, श्री राम कथा महोत्सव के अंतिम और नव दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या धाम की पावन धरती एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आई, जब ग्रामसभा सरायरासी में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के नव(अंतिम) दिवस पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे वातावरण में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे और हर क्षण राममय हो उठा।


इस दिव्य आयोजन में पूज्य स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की मंगलमयी कथा का रसपान कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के दौरान भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।


कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, सूर्यवंश समाज के अध्यक्ष भगवान भक्श सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ‘वीरू’, विधायक आशीष सिंह ‘आशू’, ब्लाक प्रमुख उद्धव सिंह सोनू सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल रहे।


साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों से आए महंतगण, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। सभी अतिथियों का आयोजकों द्वारा हृदय से स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
यह राम कथा महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि जन-जन के हृदय में राम नाम की अलौकिक ज्योति प्रज्वलित करने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
🌼 “राम नाम से बड़ा कोई धन नहीं, और राम भक्ति से बड़ा कोई सुख नहीं…” 🌼


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *