शाम घर से निकली युवती की सुबह सिवान में मिली लाश हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बस्ती। आपको बताते चलें कि जनपद में लाशों के मिलने का सिलसिला जारी है परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात घर से बाहर गई नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि जिले के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित रानीपुर बेलाड़ी गांव की रहने वाली 32वर्षीय मधुमालती का शव गाँव के सिवान में मिला है मृतका के मुंह से खून निकला हुआ था और उसके गले पर किसी धारदार हथियार से चोट के निशान भी पाए गए हैं। परिजनों की माने तो मृतका मधुमालती शनिवार रात घर से बाहर गई थी और रविवार को सुबह नवविवाहिता का शव गांव के बाहर सिवान में मिला बता दें कि मृतका का विवाह छः साल पहले बेलड़ी निवासी मुकेश कुमार से हुई थी। मृतका के दो बच्चे हैं जिसमें एक की उम्र चार साल है तो दूसरे की उम्र करीब पांच साल से ज्यादा है बता दें कि मृतका मधुमालती के मायके वाले लोग मामले को हत्या मान रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कि कार्यवाही करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि अपर पुलिस अधीक्षक ने भी बारीकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया है। मामले को लेकर जब अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *