खटारा गाड़ियों से गैस सप्लाई, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!

Spread the love

अम्बेडकरनगर( प्रमोद वर्मा)।
जनपद मुख्यालय पर घरेलू गैस वितरण व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई है। (इंडेन) बाबा गैस एजेंसी, अकबरपुर द्वारा जर्जर और खटारा वाहनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है, जिससे आम जनता की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार एजेंसी की कई गाड़ियां इतनी पुरानी और बदहाल स्थिति में हैं कि वे सड़क पर चलते समय ही हादसे को न्योता देती नजर आती हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन वाहनों पर सुरक्षा के कोई मानक उपकरण—जैसे अग्निशमन यंत्र, चेतावनी संकेत या सुरक्षित लोडिंग व्यवस्था—मौजूद नहीं हैं।गैस सिलेंडर जैसे ज्वलनशील पदार्थ को ढोने के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है, लेकिन यहां इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बावजूद इसके, ये गाड़ियां बिना किसी रोक-टोक के पूरे जनपद मुख्यालय में दौड़ती रहती हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिससे जन-धन की भारी हानि हो सकती है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग—जैसे आपूर्ति विभाग और परिवहन विभाग—इस गंभीर मामले पर अब तक चुप क्यों हैं?स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल ऐसे वाहनों की जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली गैस एजेंसियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *