दिल्ली की तैयारी सेमरी का सितारा हिमांशु बंसल बने समीक्षा अधिकारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेमरी बाजार निवासी होनहार युवक हिमांशु बंसल ने पीसीएस की परीक्षा( आर ओ)में सफलता प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है ।परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

हिमांशु बंसल महावीर बंसल के प्रथम पुत्र रत्न है। हिमांशु बंसल की प्रारंभिक शिक्षा सेमरी बाजार के राज मांटेसरी इंटर कॉलेज से हुई जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज से पुरी की। इसके बाद उन्होंने एस बीटी कानपुर से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।हिमांशु बंसल ने अपनी सफलता पर कहा यह उपलब्धि कठिन परिश्रम अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो उसे हासिल करना संभव है।

हिमांशु बंसल अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता परिजन और सहयोगियों को दिया। हिमांशु बंसल के पिता महावीर बंसल और माता सुनीता देवी (जूनियर हाई स्कूल सुमेरपुर प्रधाना अध्यापिका )ने बेटे की इस सफलता पर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं ।हिमांशु के घर बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है । और हर कोई इस होनहार बेटे की तारीफ कर रहे है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *