डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ को मिला प्रतिष्ठित सम्मान, साहित्य जगत में खुशी की लहर

Spread the love


अंबेडकर नगर । लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सुंदरम सदन में रविवार को सुंदरम साहित्य संस्थान के तत्वावधान में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:45 बजे हुआ, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों ने अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।


इस अवसर पर अम्बेडकर नगर के प्रख्यात कवि एवं मंच संचालक डॉ. तारकेश्वर मिश्र ‘जिज्ञासु’ को उनके साहित्यिक योगदान के लिए “सुंदरम साहित्य साधना सम्मान” से सम्मानित किया गया । साथ ही लखनऊ के साहित्यकार श्री संजय कुमार को भी इसी सम्मान से नवाजा गया ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र भूषण ने की । वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ तिवारी, महामंत्री हरिमोहन वाजपेई ‘माधव’ तथा संयोजक डॉ. ममता पंकज की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
काव्य गोष्ठी में विभिन्न विधाओं के कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा । अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *