भारतीय योग संस्थान का 60वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Spread the love

राजकीय उद्यान केंद्र में योगमय वातावरण में हुआ स्थापना दिवस समारोह

अम्बेडकरनगर। भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय उद्यान केंद्र में रविवार, 12 अप्रैल को प्रातः 5:00 बजे से 6:45 बजे तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगमय वातावरण में संपन्न इस समारोह में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह द्वारा किया गया। शुरुआत अंकिता श्रीवास्तव के मधुर भजन से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। इसके पश्चात रामकेदार वर्मा ने स्वागत संबोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ शक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।


इसके बाद योगाभ्यास सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षकों ने क्रमवार योग क्रियाएं कराईं। राकेश ने टांगों एवं भुजाओं की सूक्ष्म क्रियाएं कराईं, जबकि राजेंद्र यादव ने अर्धपद्मासन, गहरे एवं लंबे श्वास, तीन बार ‘ॐ’ ध्वनि और गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित अभ्यास कराया। रामकेदार वर्मा ने पादहस्तासन एवं अर्ध चक्रासन का अभ्यास कराया। राकेश ने कोणासन, अर्ध उष्ट्रासन, सिंह गर्जनासन एवं हास्यासन का अभ्यास कराया।


जिला मीडिया प्रभारी नीरज यादव ने भुजंगासन एवं अर्ध शलभासन, जबकि राजेंद्र यादव ने उत्तानपादासन, सेतुबंधासन एवं शवासन का अभ्यास कराया। इसके पश्चात संदीप लाल श्रीवास्तव ने कपालभाति एवं चन्द्रभेदी प्राणायाम का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम के दौरान संदीप श्रीवास्तव ने संस्थान का परिचय देते हुए ‘योग मंजरी’ के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अंत में राधेश्याम यादव ने आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संदीप श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थना एवं शांति पाठ कराया गया, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
समारोह का समापन शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

केवटला मठ विवाद! परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर।जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को…


Spread the love

अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र स्थित महरुआ गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *