सायला फर्जी रजिस्ट्री कांड!आरोपी का वीडियो वायरल, बोला– भूमाफिया के झांसे में आया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जालोर उम्मेदाबाद (रमेश परमार) ।सायला उपखंड मुख्यालय पर स्थित 5.50 करोड़ के सौदे में ठगी का आरोप, 4.40 करोड़ हवाला से देने के बाद हुआ खुलासा
जालोर जिले के सायला में सामने आए फर्जी रजिस्ट्री मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस केस में खरीदार पक्ष के आरोपी रमेश पुरोहित का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने खुद को भूमाफिया के बहकावे में आने की बात कही है।वीडियो में रमेश पुरोहित ने दावा किया कि 5.50 करोड़ रुपए में जमीन का सौदा हुआ था।

रजिस्ट्री से पहले और बाद की पूरी प्रक्रिया में कुछ लोगों ने साजिश रचकर डमी व्यक्ति के जरिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। उसने बताया कि 2 अप्रैल को रजिस्ट्री करवाई गई और इसके बाद हवाला के जरिए करीब 4.40 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया गया।आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि रकम को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही थी और वह भरोसे में आकर ठगी का शिकार हो गया। उसने लोगों से अपील की है कि ऐसे भूमाफिया से सावधान रहें।

वहीं, खरीदार पक्ष का कहना है कि मामले के उजागर होने के बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, नामजद लोगों ने इन आरोपों से इनकार किया है।पीड़ित पक्ष के अनुसार, सायला क्षेत्र में हाईवे किनारे जमीन का सौदा करीब 5.51 करोड़ रुपए में तय हुआ था। पहले एडवांस के तौर पर लाखों रुपए लिए गए और बाद में बड़ी रकम हवाला के जरिए मंगवाई गई। रजिस्ट्री के बाद जब स्थानीय स्तर पर जानकारी ली गई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।पीड़ितों ने इस संबंध में कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।

उनका कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके चलते उन्होंने जिला कलेक्टर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।मामले में कई लोग नामजद हैं, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *