राजकीय मेडिकल कॉलेज में राम आसरे वर्मा के परिजनों ने निधन उपरांत, शरीर की दान

Spread the love

एनाटोमी विभाग में शरीर को रखा गया संरक्षित, छात्रों को मिलेगा शिखने का मौका

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा समाज में ‘देहदान’ के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु निरंतर चलाए जा रहे। अभियान के सुखद और सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में 12 अप्रैल 2026 को स्व० राम आसरे वर्मा निवासी मखदूम सराय टाण्डा, अम्बेडकरनगर की अंतिम इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य हेतु महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के मानव शरीर संरचना विज्ञान विभाग (एनाटोमी) को दान किया गया। इस पुनीत कार्य में सहयोग उनके पौत्र संतोष वर्मा द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई।


यह सराहनीय कार्य कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो.डॉ0 मुकेश यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष/ नोडल अधिकारी डॉ0 संदीप कुमार शर्मा एवं विभाग के संकाय सदस्य डॉ0 रणजीत, डॉ0 श्रृष्टि पाल एवं प्रदर्शक व स्टाफ के प्रयासों से संभव हो सका है। एनाटोमी विभाग द्वारा कुछ माह पूर्व देह दानी सम्मान समारोह एवं निरंतर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का ही यह प्रतिफल है कि आमजन के मन में शरीर दान के प्रति एक सकारात्मक और सेवाभावी सोच विकसित हो रही है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं सम्पूर्ण छात्र छात्राएं स्व० राम आसरे एवं उनके परिजनों, विशेषकर संतोष वर्मा एवं सुनील कुमार वर्मा के प्रति अत्यंत सहृदयता के साथ अपना गहरा आभार और हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त किया। और कहा की आपके द्वारा किया गया यह ‘महादान’ न केवल चिकित्सा जगत के लिए एक अमूल्य उपहार है, बल्कि भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण और शोध कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। महाविद्यालय इस निःस्वार्थ और मानवीय निर्णय के लिए सदैव आपका ऋणी रहेगा। अंत में कॉलेज प्रशासन अन्य नागरिकों से भी विनम्र अपील किया है कि वे इस पुनीत कार्य से प्रेरणा लें और चिकित्सा क्षेत्र व समाज की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें।


Spread the love

Related Posts

केवटला मठ विवाद! परिवार रजिस्टर एंट्री को लेकर सचिव व पुजारी पर मुकदमा, पूर्व सचिव की भूमिका भी जांच के घेरे में

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर।जनपद के विकासखंड बसखारी अंतर्गत ग्राम सभा केवटला स्थित मठ एवं मंदिर से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने को…


Spread the love

अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र स्थित महरुआ गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *