अम्बेडकर नगर/आजमगढ़: एक ही व्यक्ति का दो जिलों के परिवार रजिस्टर में नाम, केवटला मठ प्रकरण ने पकड़ा तूल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। बसखारी विकास खंड के ग्राम सभा केवटला स्थित मठ से जुड़ा मामला अब नए विवाद में घिरता नजर आ रहा है। दस्तावेजों के अनुसार, हरिशंकर दास (चेला महंत राम निहाल दास) का नाम केवटला ग्राम सभा के परिवार रजिस्टर नकल के पेज संख्या 198 पर दर्ज बताया जा रहा है।

वहीं, दूसरी ओर आजमगढ़ जनपद के विकास खंड अहरौला अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा के परिवार रजिस्टर नकल के पेज संख्या 50 पर भी हरिशंकर दास (चेला राम निहाल दास) का नाम दर्ज होने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों से हुई बातचीत में यह जानकारी सामने आई है कि सामान्यतः एक व्यक्ति का नाम परिवार रजिस्टर में एक ही स्थान पर दर्ज होना चाहिए। ऐसे में एक ही व्यक्ति का दो अलग-अलग जिलों के रजिस्टर में नाम होना जांच का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि हरिशंकर दास उर्फ बुलबुली बाबा, केवटला मठ के महंत के रूप में जुड़े हुए हैं। इसी मठ से संबंधित एक अन्य मामले में पहले ही विवाद सामने आ चुका है, जिसमें बैरागी दास के चेले मनीष यादव के नाम दर्ज होने पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। उस प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि विभागीय स्तर पर दोष सिद्ध न होने की बात भी सामने आई थी। इस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठे थे।

अब दो जिलों में नाम दर्ज होने के मामले ने पूरे प्रकरण को और गंभीर बना दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

कुछ ग्रामीणों ने संबंधित व्यक्ति की कार्यशैली और पृष्ठभूमि पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चूंकि मठ और मंदिर सार्वजनिक आस्था से जुड़े स्थान होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में पारदर्शिता और नियमों का पालन आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से दोनों जिलों के परिवार रजिस्टर अभिलेखों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन का पक्ष अपेक्षित
समाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि यदि मामला उच्च स्तर तक पहुंचता है तो जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *