हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल
अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी जाफरगंज के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत दर्ज कराया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रबंधक श्री राकेश सिंह एवं प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। हाईस्कूल वर्ग में श्रद्धा मौर्य ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
आकांक्षा यादव ने 89 प्रतिशत तथा अवनीश चौहान ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अरुण कुमार ने 76.75 प्रतिशत, मोहम्मद जीशान ने 77.66 प्रतिशत, अंशिका चौहान ने 76.6 प्रतिशत, दीपा ने 76.33 प्रतिशत, अनामिका चौहान ने 75.5 प्रतिशत तथा हिमांशी ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में आर्यन चौहान ने 83.2 प्रतिशत, शैल प्रजापति ने 83 प्रतिशत, नीतीश राजभर ने 82 प्रतिशत, सौरभ ने 79.6 प्रतिशत तथा सौरभ कुमार ने 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं कला वर्ग में सेजल वर्मा ने 81 प्रतिशत, सचिन गुप्ता ने 80 प्रतिशत, विशाल कुमार ने 79.6 प्रतिशत तथा रानी ने 75.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। विद्यार्थियों की इस सफलता से उनके परिवारों और क्षेत्रवासियों में उत्सव का माहौल है। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम को देखते हुए नए प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है, जिस पर प्रबंधक राकेश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि भविष्य में विद्यालय को और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे तथा सुनियोजित कार्ययोजना के साथ शिक्षा स्तर को और ऊंचा किया जाएगा। प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में विद्यालय के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बेहतर अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञान शिक्षक राम सिंह के नेतृत्व में विज्ञान विषय में 95 प्रतिशत, गणित शिक्षक विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में 95 प्रतिशत, हिंदी शिक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रमोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 95 प्रतिशत, संस्कृत विषय में शिवसागर दुबे एवं कंचन लता के नेतृत्व में 95 प्रतिशत, सामाजिक विज्ञान में अजय कुमार मिश्र एवं राधेश्याम के नेतृत्व में 93 प्रतिशत तथा गृह विज्ञान में पूर्णिमा सिंह एवं सुमन सिंह के नेतृत्व में 94 प्रतिशत अंक विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त शिक्षक देवेंद्र यादव, विनय कुमार, आशु लोक तथा दिव्या सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





