तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर, अधिवक्ताओं ने जताई खुशी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकरनगर। तहसील टांडा परिसर में शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने पर अधिवक्ताओं और आमजन में खुशी का माहौल है। परिसर में वाटर कूलर लगाए जाने से अब लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा और स्वच्छ पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।


इस पहल के लिए सभासद संदीप कुमार मांझी के प्रयासों की सराहना की जा रही है। अधिवक्ताओं ने बताया कि लंबे समय से तहसील परिसर में पेयजल की उचित व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का समाधान कराया गया।


बार एसोसिएशन टांडा के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता दिलीप मांझी ने कहा कि अब तहसील आने वाले वादकारी, अधिवक्ता और आम नागरिकों को गर्मी में राहत मिलेगी। उन्होंने इस कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज एवं अधिशासी अधिकारी नीरज गौतम के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *