राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों का नागपुर में सम्मान, सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने किया अभिनंदन

Spread the love

नागपुर, 28 अप्रैल 2026:।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर में डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 30 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का नाम शामिल रहा, जो उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जनपद के ग्राम ओदरा, तहसील टांडा के निवासी हैं।

श्री त्रिपाठी को भगवान श्री रामलला के वस्त्र निर्माण की सेवा के लिए पूर्व में चयनित किया गया था और वे आज भी निरंतर इस पावन कार्य में संलग्न हैं।वे प्रभु श्री रामलला के नित्य श्रृंगार हेतु वस्त्र तैयार कर रहे हैं, विशेषकर प्राण प्रतिष्ठा के दिन से उनकी सेवा निरंतर जारी है। उनके द्वारा निर्मित वस्त्र पूर्णतः भारतीय पारंपरिक परिधानों और समृद्ध टेक्सटाइल शिल्प पर आधारित होते हैं, जिन्हें श्रद्धापूर्वक भगवान के चरणों में अर्पित किया जाता है।श्री त्रिपाठी का उद्देश्य केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वस्त्र कला को भगवान श्री राम तक पहुंचाने का संकल्प भी निभा रहे हैं।

इसी क्रम में वे एरी, मूगा, कोटपाड, तोड़ा, भील, बनजारा सहित अनेक जनजातीय एवं क्षेत्रीय बुनाई शैलियों को भगवान के नित्य वस्त्रों में समाहित कर रहे हैं।इस अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने अपने संबोधन में कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मा के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने सभी सम्मानित विभूतियों के योगदान को अमूल्य बताते हुए उनकी सराहना की।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *