प्रेम प्रसंग में बवाल — शादीशुदा युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ा, पुलिस ने घंटों बाद बचाया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर खेमापुर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शादीशुदा युवक प्रेम प्रसंग के चलते हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।


जानकारी के अनुसार, भीटी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदापुर निवासी जितेंद्र निषाद पुत्र गिरधारी निषाद पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद उसने होली से एक दिन पहले एक नाबालिग लड़की से शादी कर ली और उसे लेकर चंडीगढ़ चला गया।


बताया जा रहा है कि वापस आने पर लड़की के परिजनों ने दोनों को अलग कर दिया और लड़की को लखनऊ नारी निकेतन भेज दिया। इस मामले में भीटी थाने में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
प्रेमिका से अलग होने के बाद युवक मानसिक रूप से विचलित हो गया और शनिवार को अहिरौली थाना क्षेत्र के विकवाजीतपुर के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़कर हंगामा करने लगा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।


अहिरौली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि युवक को आत्महत्या के प्रयास के तहत हिरासत में लिया गया है। साथ ही उसे काउंसलिंग दी जा रही है और परिजनों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि भावनाओं में बहकर लिया गया गलत फैसला किस तरह जीवन को संकट में डाल सकता है।


Spread the love

Related Posts

MSP बना कागजी वादा? अन्नदाता औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर ( प्रमोद वर्मा)।जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था किसानों के लिए राहत नहीं, बल्कि परेशानी का सबब बनती जा रही है। सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम…


Spread the love

रुदौली वन रेंज प्रतिबंधित हरे पेड़ों का कटान चरम पर, वन विभाग ही ठेकेदारो से मिलकर कराता है अवैध कटान

Spread the love

Spread the love पुलिस से बचाने के लिए समय आने पर काट देता है जुर्माने की रसीद अवधी ख़बर संवाददाताबाबा बाजार- अयोध्या। जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *