अष्टखंभा के लिए एक करोड़ की राशि के लिए विवेक मौर्य ने जताया संस्कृति मंत्री का आभार

Spread the love

संस्कृति मंत्री से विवेक मौर्य ने अकबरपुर के लिए नई विकास परियजनों की माँग रखी

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भाजपा नेता व नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर उन्हें अकबरपुर के ऐतिहासिक अष्टखंभा के लिए ₹1 करोड़ की राशि मंजूर करने के लिए समस्त अकबरपुर की सम्मानित जनता की ओर से आभार प्रकट किया। विवेक मौर्य द्वारा मंत्री से भेंट के दौरान आगामी दिनों में उनके मंत्रालय की ओर से अकबरपुर में कई अन्य परियोजनाओं को लाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।


मंत्री से भेंट के बाद विवेक मौर्य ने कहा यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि विगत वर्ष 15 जुलाई 2025 को विवेक मौर्य व अखिल भारतीय राजभर संगठन के अंबेडकरनगर ज़िला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, ज़िला महासचिव रामनायक राजभर, लोरपुर से सभासद अनिल राजभर व संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ जयवीर सिंह से उनके आवास पर भेंट कर अकबरपुर विधानसभा के लोरपुर स्थित ऐतिहासिक अष्टखंभा के संरक्षण व सौंदर्यीकरण का ज्ञापन दिया था,

, जिस पर मंत्री ने तत्काल अपनी सहर्ष मंज़ूरी देते हुए हाल ही में इस परियोजना के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। यह निर्णय क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने अकबरपुर में पर्यटन की संभावनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पर्यटन मंत्रालय की ओर से जिले को और योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *