अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।ताईक्वाण्डो एसोसिएशन कि तरफ़ से नरेंद्र देव इण्टर कॉलेज जलालपुर में जलालपुर के बच्चों के लिए बुध पूर्णिमा की अवसर पर बुद्धा वारियर्स ताईक्वाण्डो अकेडमी का उद्घाटन कॉलेज के खेल अध्यापक ज्ञानेन्द्र वर्मा और अम्बेडकरनगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृजेश कुमार प्रजापति (विज्ञान अध्यापक) ने रिबन काटकर बच्चों से परिचय प्राप्त कर किया।
और बताया कि इससे जलालपुर बच्चों को खेल में आपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि यहां शुक्रवार से सोमवार तक हर सप्ताह में चार दिन शाम 4 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कोच रजत मौर्य, कोच अभिषेक मौर्य, कोच मो मेराजुद्दीन अंसारी और अकबर पुर के कई मौजूद रहें।



