ग्रामीण बैंक शाखा में ग्राहकों से बदसलूकी का आरोप, प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा एक बार फिर विवादों में है। यहां आने वाले ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह पर अभद्र व्यवहार और काम टालने के गंभीर आरोप लगाए हैं।


स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि बैंक, जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए, अब परेशानी का कारण बन गया है। आरोप है कि डीबीटी, आधार लिंकिंग और केवाईसी जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब ग्राहक बैंक पहुंचते हैं, तो उन्हें “आलतू-फालतू काम” कहकर वापस लौटा दिया जाता है।


ग्राहकों के अनुसार, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का व्यवहार न केवल असंवेदनशील है बल्कि अपमानजनक भी है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि अपने ही खाते की जानकारी लेने पर भी उन्हें फटकार लगाई जाती है और सवाल पूछने पर डांटकर बाहर निकाल दिया जाता है।


बैंक में अव्यवस्था और जवाबदेही की कमी से सरकारी योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है। डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ खातों में नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि आधार लिंकिंग और केवाईसी जैसे कार्य लंबित पड़े हैं। इससे गरीब और जरूरतमंद लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं।


इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
अब सवाल यह उठता है कि जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे और आम जनता को इस तरह की परेशानियों से कब राहत मिलेगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *