पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किलो गांजा बरामद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीरगंज पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ है।


पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में थाना जहांगीरगंज पुलिस टीम रविवार देर रात गश्त और बॉर्डर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 1:45 बजे रोहित कन्नौजिया (23) निवासी शेखपुर मलपुरा को दबोच लिया।


तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1 किलो 667 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 260 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले से ही आलापुर, अहिरौली और हंसवर थानों में चोरी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब सात मुकदमे दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।


Spread the love

Related Posts

मेधावी छात्रों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के महरुआ गोला स्थित जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम…


Spread the love

ग्रामीण बैंक शाखा में ग्राहकों से बदसलूकी का आरोप, प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा एक बार फिर विवादों में है। यहां आने वाले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *