सपा महिला सभा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 मिशन के लिए महिलाओं में भरा जोश

Spread the love

अवधी ख़बर संवाददाता

अयोध्या(प्रियंका वर्मा)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर के अयोध्या आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा का भी फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि महिला कार्यकर्ताओं में संगठन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा 2027 विधानसभा चुनाव में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि जिस तरह का उत्साह कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा है, उसी ऊर्जा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा।

उन्होंने महिलाओं से समाज में जागरूकता फैलाने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सामाजिक सम्मान के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान और बराबरी की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी कोरी, यशोमति कोरी, दर्शना कोरी, पूजा वर्मा, ममता कोरी, निशात अख्तर, सुनीता कोरी, संजय चौधरी, सुनील चौधरी, पंकज कोरी, राज पासवान समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मेधावी छात्रों का सम्मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला पुरस्कार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के महरुआ गोला स्थित जनता इंटर कॉलेज महरुआ गोला में सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम…


Spread the love

ग्रामीण बैंक शाखा में ग्राहकों से बदसलूकी का आरोप, प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में आक्रोश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा एक बार फिर विवादों में है। यहां आने वाले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *