संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से करें कार्यकर्ता : कपिलदेव वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जनपद के सभी शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठकें भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन तथा जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह के संयोजन में संपन्न हुईं। बैठकों में वरिष्ठ नेताओं, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रवासियों तथा बूथ समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सुलेमपुर और पेठिया शक्ति केंद्र की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा प्रेषित कार्यों और कार्यक्रमों को कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने हंसवर शक्ति केंद्र की बैठक में कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता संगठनात्मक संरचना और चुनावी सफलता की पहली कड़ी होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और स्वच्छ प्रशासन जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जनपद के सभी 23 मंडलों के 290 शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।


Spread the love

Related Posts

3 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी 21 मई से अनवरत हड़ताल पर स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल

Spread the love

Spread the love12 से 15 हजार रुपए वेतन पाने वाले कर्मचारियों को जीवन चलाना हुआ मुश्किल ध्यान नहीं दे रहीसरकार अवधी खबर संवाददाता भीटी अम्बेडकर नगर। साहब,12 हजार रुपया महीने…


Spread the love

गर्मी पर भारी पड़ा आस्था का संकल्प,सीताकुण्ड धाम पर गोमती मित्रों की तीन घंटे चली सफाई मुहिम

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुलतानपुर:-भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *