राजमिस्त्री की छत से गिरकर दर्दनाक मौत, गांव में शोक

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के टेमा गांव में निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की छत से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गोविंदापुर निवासी 52 वर्षीय राम आशीष पुत्र स्वर्गीय मधई पेशे से राजमिस्त्री थे।

वह बुधवार को टेमा गांव निवासी राम उजागिर निषाद के मकान पर छत पर सीढ़ियों की गुमटी के लिए बनाए गए पाढ़ (सहारा) पर चढ़कर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाढ़ टूट गया, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर पड़े।


गंभीर रूप से घायल राम आशीष को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।


राजमिस्त्री के गिरने पर उसके कमर की हड्डियां टूट गयी थी। परिजनों द्वारा उन्हें बुधवार की रात जनपद मुख्यालय के एक प्राइवेट चिकित्सालय में ले जाया गया था जहां पर कुछ इलाज करने के बाद शिक्षकों ने घर ले जाने की सलाह दी परिजनों द्वारा आशीष को घर लाया गया वहां पर स्थित गंभीर होने पर गुरुवार को सुबह उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद आशीष को मृत्यु घोषित कर दिया गया।


मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मृतक के एक पुत्र राहुल है जिसका विवाह हो चुका है।उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राम आशीष मेहनती एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


सूचना पर घटनास्थल पर नायब तहसीलदार भीटी कानूनगो तथा लेखपाल ने पहुंचकर मौका-मुआयना कर अहेतुक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया है।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *