हरे पेड़ों की कटान, वन विभाग पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।थाना क्षेत्र के ग्राम सभा थरिया कला के समंथा मजरे में सरकारी भूमि पर खड़े हरे पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिवालय मंदिर के पास स्थित सरकारी जमीन से आम, नीम और चिलबिल समेत कई पेड़ों को काटकर ठेकेदार उठा ले गया, जबकि वन विभाग इस पूरे मामले में मौन बना हुआ है।


स्थानीय लोगों के अनुसार काटे गए पेड़ों की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया जाता है कि अधिकांश लकड़ी ठेकेदार अपने साथ ले गया, जबकि कुछ लकड़ियां अभी भी गांव के तालाब के पास पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तालाब के किनारे लकड़ियां रखी गई हैं, वह भी सरकारी संपत्ति है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग को पेड़ों की कटान की जानकारी कई दिन पहले से थी, इसके बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

सूत्रों के हवाले से यह भी चर्चा है कि वन विभाग की कथित मिलीभगत से ही पेड़ों की कटान कराई गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा सरकारी भूमि पर अवैध कटान पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं वन विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *