एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर भव्य पौधरोपण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिवाला पक्का घाट पर अत्यंत प्रेरणादायक एवं भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अयोध्या जिला प्रभारी डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी ने नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता एवं विकास निषाद के साथ पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी ने न केवल स्वयं पौधे लगाए, बल्कि आम नागरिकों से अपील की अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और उनकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने कहा कि माँ के नाम पेड़ लगाने का यह अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का अनूठा संदेश देता है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री पंकज वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, नगर उपाध्यक्ष दीपचन्द सोनी, नगर मंत्री सोनू गुप्ता, सोनू गौड, सभासद अनुज सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, विकास सोनकर सहित तमाम गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *