पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाया गया एक विशेष वृक्षारोपण अभियान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आलापुर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्थाएं आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान एवं नव्या ग्रीन फाउंडेशन के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

इस अभियान का शुभारंभ रामनगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुकचनपुर से हुआ,जहां इंचार्ज प्रधानाचार्य विजय कुमार मौर्य की उपस्थिति में सामाजिक कार्यकर्ताओं,शिक्षकों और ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण और लगातार घटती हरित संपदा पूरी मानवता के लिए चिंता का विषय है केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।

इसके बाद वृक्षारोपण दल विद्युत वितरण उपखंड आलापुर पहुंचा,जहां विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से बिजलीघर परिसर में भी पौधारोपण किया गया इस दौरान अधिशासी अभियंता अवधेश यादव,कनिष्ठ अभियंता रवीन्द्र मौर्य,धर्मेंद्र मौर्य सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रमेश मौर्य ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि हमें आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना है तो पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा एक पौधा लगाना केवल सामाजिक दायित्व नहीं,बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है वहीं नव्या ग्रीन फॉउण्डेशन के अध्यक्ष समाजसेवी नीरज मौर्य ने कहा की ये केवल एक पेड़ नहीं अपितु माँ के प्रति हमारी भावनाओं और प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण,जल संरक्षण तथा धरती को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ ली सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का कार्यक्रम न बनकर जनभागीदारी का अभियान बने,ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *