एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

बस्ती। रेलवे यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी एक्सप्रेस ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।


जीआरपी पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिससे कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जीआरपी टीम—चौकी प्रभारी खलीलाबाद राजीव सिंह, हेड कांस्टेबल निहाल अहमद, मृत्युंजय पांडे और कांस्टेबल मुकेश कुमार—प्लेटफार्म पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा, जिस पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।


पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान निखिल कुमार यादव निवासी ग्राम सोनबरसा का टोला मांझी, थाना मांझी, जिला सारण (बिहार) के रूप में बताई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
पुलिस के मुताबिक, 23 अप्रैल को ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के एसी कोच में सो रही एक महिला यात्री का बैग और करीब 70 हजार रुपये कीमत का आईफोन चोरी हो गया था। यह सामान आरोपी के पास से बरामद कर लिया गया है। हालांकि एक सोने का झुमका आरोपी पहले ही बेच चुका है।


आरोपी ने कबूल किया कि वह ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को निशाना बनाकर उनके कीमती सामान चोरी करता था और उसे बेचकर अपना गुजारा करता था।
जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

Related Posts

पति पर जानलेवा हमला, एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विभिन्न…


Spread the love

सफाई कर्मचारी की लापरवाही से झाड़ियों में तब्दील हुआ रास्ता, सांप-बिच्छुओं के साए में चलने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार मौन

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। स्वच्छ भारत मिशन के दावों को भीटी विकासखंड की ग्राम पंचायत सेनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी की कथित लापरवाही आईना दिखा रही है।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *