50 लाख से अधिक की चोरी का एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा, महरुआ पुलिस के हाथ खाली

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर( प्रमोद वर्मा)। महरुआ थाना क्षेत्र के मनसापुर करौना गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी की सनसनीखेज वारदात का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस की जांच अब तक परिणामहीन साबित हुई है, जिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात मनसापुर करौना गांव निवासी घनश्याम चौहान का परिवार भोजन करने के बाद घर में ताला बंद कर बाहर सो गया था। मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इसी बीच अज्ञात चोर घर के पीछे लगे बांस के सहारे छत पर चढ़ गए और छत के नीचे बने खुले हिस्से से घर के भीतर प्रवेश कर गए।

बताया जाता है कि चोरों ने घर में घुसने के बाद पहले मुख्य दरवाजे को अंदर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया, ताकि किसी को उनकी मौजूदगी का आभास न हो सके। इसके बाद पूरी रात घर के कमरों, अलमारियों और बक्सों को खंगालते रहे। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर नकदी एवं कीमती जेवरात समेट लिए और फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य घर के अंदर जाने पहुंचे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। यह देखकर सभी हैरान रह गए। बाद में छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचकर दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां व बक्से टूटे हुए थे।

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि चोर डेढ़ लाख रुपये नकद के अलावा 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए। चोरी गए सामान में सोने के तीन हार, चार चेन, पांच अंगूठियां, मांग टीका, झुमके, कान की बाली, चांदी के पायल, करधन, हाथ के आभूषण समेत बड़ी मात्रा में कीमती जेवर शामिल हैं।

घटना की सूचना पर महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची थी और निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे का दावा किया था। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद अभी तक न तो चोरों का कोई सुराग मिल सका है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी चोरी के बावजूद पुलिस की जांच की रफ्तार बेहद धीमी है। वहीं पीड़ित परिवार लगातार घटना के खुलासे की मांग कर रहा है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि अब तक कोई ठोस सफलता न मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर की बेटी नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। जिले के रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर निवासी तीरथ यादव की पुत्री नेहा यादव ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं…


Spread the love

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत…..

Spread the love

Spread the loveमोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा मोड़ पर बीते मंगलवार हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों की…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *