नाले की बदहाली बनी व्यापारियों के लिये मुसीबत, कॉउन्सिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच ने उठायी आवाज

Spread the love

व्यापारियों का होता है लाखो का नुकसान – कुलदीप गुप्ता

अवधी खबर संवाददाता

सुलतानपुर।कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में नगर के दरियापुर क्षेत्र के व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद सरोज को ज्ञापन दिया।


जिसमें दरियापुर चौराहे के पास स्थित नाले का पानी और मलबा व्यापारियों की दुकानों एवं घरों में भर रहा है इस प्रकरण को मंच के जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा की दरियापुर स्थित नाले का कुछ भाग बहुत ही सकरा और क्षतिग्रस्त है जिससे थोड़ी भी बरसात होने पर आसपास की दुकानों एवं घरों में पानी घुस जाता है और लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है इसको अति शीघ्र स्थाई रूप से दुरुस्त करते हुए पानी की निकासी सुनिश्चित की जाय।

क्षेत्र के व्यापारी और जनमानस में कहा कि कई बार सूचित करने पर भी कोई स्थाई निराकरण पालिका द्वारा नहीं किया गया।
अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने इस प्रकरण को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता को निरीक्षण करने हेतु आदेशित किया।
ज्ञापन देने में संतोष जायसवाल, अश्विनी वर्मा, सुधीर गुप्ता, देवा,सुनील श्रीवास्तव आदि क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Spread the love

Related Posts

पेट दर्द के इलाज में इंजेक्शन के बाद किशोरी की मौत, जांच के बीच बीके मेडिकल स्टोर सील

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर( प्रमोद कुमार वर्मा)। जिले के बरधाभिरा गांव में 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग…


Spread the love

महरुआ थाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 9 शिकायतें पहुंचीं; त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार भीटी राज कपूर एवं थाना अध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने संयुक्त रूप…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *