स्टे आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगरकर्री के मजरे दुधौरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बैनामा भूमि पर जबरन हस्तक्षेप और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है।

शिकायतकर्ता घनश्याम वर्मा पुत्र लालता प्रसाद ने बताया कि उसके घर के सामने स्थित जमीन उसके नाम बैनामा है। आरोप है कि गांव के ही गंगाराम एवं रामकुमार पुत्रगण सुकरन ने करीब दो-तीन वर्ष पूर्व उक्त भूमि पर छप्पर रखकर कब्जा कर लिया था। इस मामले को लेकर उसने दीवानी न्यायालय में वाद दायर किया था, जिस पर न्यायालय से स्टे आदेश भी प्राप्त है।

पीड़ित का आरोप है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षीगण अब उसी जमीन पर जबरन तिरपाल लगाकर कब्जा मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घनश्याम ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराए जाने तथा न्यायालय के आदेश के आधार पर विपक्षियों को भूमि पर किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप करने से रोकने की मांग की है।

मामला संज्ञान में आने के बाद अधिकारियों ने शिकायत को जांच के लिए संबंधित विभाग को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Spread the love

Related Posts

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महरुआ थाने में पीस कमेटी की बैठक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से महरुआ थाना परिसर में पीस कमेटी की…


Spread the love

अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *