अयोध्या में पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती, रौनाही थाना क्षेत्र में बनी नई अस्थायी कांटा चौराहा चौकी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पुलिस सेवाओं को आमजन के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर थाना रौनाही क्षेत्र में अस्थायी नवीन पुलिस चौकी कांटा चौराहा की स्थापना की गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया और आम नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण में सुविधा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और निगरानी व्यवस्था भी बेहतर होगी।

नवगठित कांटा चौराहा चौकी के अंतर्गत देवराकोट, सरायनामू, इस्माइल नगर, सिहोरा, कलाफरपुर, सरजूपुर, थरेरू, गोडवा, सनाहा, डेलुवाभारी एवं हरिबन्धनपुर सहित कुल 11 गांवों को शामिल किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चौकी के संचालन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी नई चौकी की स्थापना का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम बताया है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *