राजकीय आयुर्वेद अस्पताल निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप, घटिया सामग्री के प्रयोग से ग्रामीणों में नाराजगी

Spread the love

प्रमोद कुमार वर्मा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।
विकासखंड भीटी क्षेत्र की ग्राम सभा महमदपुर चपरा के मजरे बरहा में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेद रामबाबा के नाम से अस्पताल के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंट, मानक विहीन निर्माण सामग्री तथा सफेद बालू का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता और मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी धन से बनने वाले इस अस्पताल में गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण एजेंसी लागत कम करने के उद्देश्य से निम्नस्तरीय सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। यदि समय रहते इसकी जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में भवन की सुरक्षा और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराए जाने तथा प्रयोग की जा रही सामग्री के गुणवत्ता परीक्षण की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए।

हालांकि, इस संबंध में निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के तीन मेधावियों ने बढ़ाया जिले का मान, कुलाधिपति स्वर्ण पदक से हुए सम्मानित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी (अम्बेडकरनगर)। देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी के लिए 12 अगस्त का दिन गौरव और हर्ष से भरा रहा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,…


Spread the love

लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर पर उठे सवाल, दस्तावेजों की जांच की उठी मांग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में संचालित बताए जा रहे लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण और संचालन को लेकर प्रकाशित खबर के बाद मामला…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *