अवधी खबर संवाददाता
सोहावल (अयोध्या)। रौनाही थाना क्षेत्र की सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बसहा चौराहे के आगे शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में रोडवेज बस डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रिफाइंड तेल लादकर अयोध्या की ओर जा रही एक डीसीएम वाहन खराब होने के कारण हाईवे किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कानपुर से आजमगढ़ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस पीछे से डीसीएम से जा भिड़ी।
हादसे में गुप्तार घाट (कानपुर) निवासी तीन महिला यात्रियों के अलावा आजमगढ़ और बुढ़नपुर निवासी एक-एक पुरुष यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही सत्ती चौरा चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोहावल भिजवाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात





