फर्जी मार्कशीट के सहारे मृतक आश्रित पर नौकरी करने का पर्दाफाश

Spread the love

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद हुआ खुलासा प्रधानाध्यापक निलंबित

संवाददाता अवधी खबर
अंबेडकरनगर। फर्जी मार्कशीट के सहारे शिक्षा विभाग में नौकरी करने का मामला सामने आया है शिकायत के बाद जांचों उपरांत प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला बसखारी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय हरनीडीह का है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद इसका खुलासा हुआ।

प्रधानाध्यापक के द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्कशीट संपूर्णा नंद संस्कृत विद्यालय वाराणसी के दोनों अंक पत्र जाँच मे फर्जी निकला। पूर्व माध्यमिक वर्ष 1994 के अनुक्रमांक के अभिलेख में रणजीत पुत्र केदारनाथ का नाम अंकित पाया गया। वहीं उत्तर माध्यमिक वर्ष 1997 के अनुक्रमांक पर आज तक इस तरीके का कोई अनुक्रमांक सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा जारी ही नहीं किया गया था। अंक पत्र फर्जी साबित होने पर राकेश कुमार प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है साथ ही प्रकरण में जांच की कार्रवाई गतिमान है।

अपने आसपास की जन समस्या, भ्रष्टाचार की खबरे भेजकर अपनी आवाज बुलंद करें। आपकी गोपनीयता हमारा फर्ज: मो. 9451997733


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *