नवीन परती व चक मार्ग पर अवैध कब्जा, हटवाने की मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
नवीन परती व चक मार्ग पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी ने उप जिलाधिकारी को एक बार दोबारा शिकायती पत्र देकर अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। तहसील टांण्डा अंतर्गत ग्राम पंचायत टड़वां मिश्र में पीड़ित ओमकार नाथ मिश्र पुत्र रामप्रसिद्ध मिश्र का आरोप है कि ग्राम पंचायत में स्थित चकमार्ग संख्या 209 व 211 पर गाँव के ही दबंग द्वारा अवैध अतिक्रमण करते हुए सटे अपने निजी बाग में मिला लिये तथा चक मार्ग संख्या 211 के पूरब सटा नवीन परती गाटा संख्या 208, व 218 पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण कर लिया है।

पूर्व में पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत करके आबादी मार्ग व नाली निकालने के लिए न्याय की गुहार लगाया परंतु जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन तक दबंग के आगे नासमस्तक होता दिख रहा है। आखिर किसके संरक्षण में यह दबंग सार्वजनिक रास्ता और नाली को अतिक्रमण कर लिया यह आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है की आबादी से बरसों से चल रहा रस्ता को बाधित कर दिया लोगों के लिए आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मामला लेखपाल के संज्ञान में भी है। बड़ा सवाल आखिर जब लेखपाल के संज्ञान में मामला है तो वहां मामले को निस्तारण क्यों नहीं किया गया आखिर कब प्रशासन इस मामले को संज्ञान मे लेगा यह भी सवाल बना हुआ है। आखिर जन समस्या का निस्तारण अधिकारी करेंगे या किसी चुनौती से कम नहीं है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *