एडवोकेट प्रवेश यादव बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

Spread the love

सपा ने संगठन में दी अहम जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले के युवा नेता एडवोकेट प्रवेश यादव, निवासी ग्राम चंदौका, पोस्ट बथुआ, अम्बेडकरनगर को समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

प्रवेश यादव लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे हैं। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, आंदोलनों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों ने खुशी जताते हुए कहा कि प्रवेश यादव के नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव एडवोकेट प्रवेश यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *